बक्सर: बक्सर में जनजातीय गरिमा उत्सव शुरू, 10 प्रखंडों के 49 गांवों में लगेंगे बहु-सुविधा शिविर
Buxar, Buxar | May 18, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर "जनजातीय गरिमा उत्सव" का शुभारंभ सोमवार को 2:00 बजे अपराह्न में किया। भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय का यह अभियान 25 मई तक चलेगा। DA-JGUA के तहत चल रहे इस उत्सव का स्लोगन है“जन भागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले_। इसका उद्देश्य जनजातीय परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करना।