श्रीनगर: चनका गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ
चनका पंचायत के वार्ड नंबर दो में तीन दिवसीय श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ रविवार को दस बजे से किया गया।पश्चिम बंगाल एवं बसगाङा, चम्पानगर, प्रसादपुर, मसुरिया, रामनगर, उफरैल, खोखा से आए कीर्तन मंडली हरी नाम कीर्तन के साथ-साथ राम-लीला नृत्य प्रस्तुत की गई। आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।