कौंच: कोंच ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर धरने का किया ऐलान
Konch, Jalaun | Jul 1, 2026 भाकियू की मासिक बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे कोंच ब्लॉक में जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अन्ना पशुओं की समस्या, तालाबों की सफाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा अन्य ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। साथ ही किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर 3 जुलाई को धरने का ऐलान किया है।