गुमला: गुमला में दुष्कर्म कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 दुष्कर्म मामले में गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि तीनों अभियुक्तों ने पीड़िता और उसकी सहेली के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। एस पी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।