लखीमपुर: खीरी थाना क्षेत्र के नकहा में मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं जिम्मेदारों पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकहा गांव निवासी विजयपाल पुत्र श्यामलाल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की गाटा संख्या 787, 141, 480 और 836 में मंदिर की भूमि दर्ज है, जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वाराकब्जा किया गया