पटना ग्रामीण: 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर SIT की टीम ने रोहिणी आचार्या द्वारा राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के इस्तेमाल मामले की जांच की
छपरा गोलीकांड की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को SIT की टीम जांच के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंची। सम्राट चौधरी ने रोहिणी आचार्या पर पूर्व सीएम का बॉडीगार्ड लेकर घूमने का आरोप लगाया था। SIT की टीम ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की और अटेंडेंस रोस्टर चेक किया। बताया जाता है कि रोहिणी आचार्या उस वक्त राबड़ी आवास में मौजूद थीं।