पटना ग्रामीण: जक्कनपुर के राम नगर मुख्य रोड से सटे एक चबूतरे से युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस मामले की कर रही छानबीन
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के राम नगर मेन रोड से सटे एक चबूतरे से युवक का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के सिर पर कटने का निशान है। दाहिने हाथ पर टैटू का निशान है, जिसपर बंटी लिखा हुआ है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।