पटना ग्रामीण: लोकसभा चुनाव में 200 जनसभाएं पूरी होने पर तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ काटा केक, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के हेलिकॉप्टर का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों केक कट करते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 200 जनसभाएं पूरी होने पर नेता प्रतिपक्ष और वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने हेलिकॉप्टर में केक काटकर सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। सेलिब्रेशन वाले इस वीडियो में सहनी विरोधियों पर चुटकी भी ले रहे हैं।