पलवल: गांव माला सिंह फार्म में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे शराबी पति ने बीच बचाव करने आए मकान मालिक पर किया हमला
Palwal, Palwal | Jun 11, 2024 चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार, माला सिंह फार्म निवासी दयाल सिंह ने दी शिकायत में कहा है। कि उसका मकान शराब के ठेके के पास है। वहीं का रहने वाला सत्यपाल शराब पीकर अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट व झगड़ा कर रहा था। जिससे बचने के लिए उसकी पत्नी पूजा इधर-उधर जान बचाने के लिए भाग रही थी। पीडि़त का कहना है कि पूजा दौडक़र उनकी तरफ भाग कर आई।