पीलीबंगा: जमीन बेचने को लेकर एक युवक के साथ हुई धोखाधड़ी, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
जमीन के बेचना को लेकर एक युवक के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि महावीर जाट ने आरोप लगाया कि तीन नामजद आरोपियों ने परिवादी के साथ धोखाधड़ी कर जमीन के बेचान का बैयनामा लिखवा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।