जयपुर: दीपावली पर अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं अलर्ट, अवकाश निरस्त
Jaipur, Jaipur | Nov 7, 2026 चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 7 नवंबर को दीपावली के त्योहार पर पटाखा दुर्घटनाओं और आगजनी से निपटने के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन विभागों और बर्न यूनिट को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त कर ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।