डौण्डीलोहारा: हरियाली तिहार पर खेत की मेड़ पर पौधरोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाली तिहार के अवसर पर ग्राम जातादाह निवासी शिक्षक रविचंद सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी उत्तरा बाई सिन्हा एवं माता प्रमिला बाई सिन्हा के साथ खेत की मेड़ पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिवार ने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया।