कानपुर: चमनगंज में पांच मौतों के बाद भी विभाग नहीं चेता, कर्नलगंज में अवैध रूप से संचालित कारखाने में लगी आग
कर्नलगंज में रविवार रात 11 बजे कपड़े कारखाने के 2 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आग पर काबू पा लिया गया है कोई जनहानि नहीं हुई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।