कानपुर: काकादेव पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरे के पैर में लगी गोली, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे बताया काकादेव के 25,000 रुपये के इनामी अपराधी करण,जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, को काकादेव पुलिस टीम ने मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है।अभियुक्त ने 9 अक्टूबर को मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी पहचान ऑपरेशन त्रिनेत्र के कैमरों के माध्यम से की गई।