केशकाल: बारिश बनी आफत: छोटा ठेमली-नाचनडीही का पुल टूटा, आवागमन ठप, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते केशकाल ब्लॉक के छोटे ठेमली और नाचनडीही गांव के बीच स्थित पुल टूट गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। पुल टूटने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत