प्रतापपुर: हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: विधायक शकुंतला पोर्ते ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ग्राम गोंदा पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों को संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।