हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था की बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मोहर्रम के अवसर पर सभी आयोजन परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं।