विदिशा नगर: पाश कालोनी अरिहंत हिल्स मे बीती रात हुई चोरी,सोमवार दोपहर मौके पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम,नगदी-जेबर टीबी चोरी
अरिहंत हिल्स कॉलोनी में जो कवर्ड कॉलोनी होने के साथ सुरक्षित मानी जाती है। उसमें चोरों द्वारा बीती रात मनोज सिंह के घर से नगदी और जेवर चोरी किए हैं। साथ ही बड़ी टीवी भी अपने साथ चुरा ले गए। मनोज के अनुसार वह जिस कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में बड़ी चोरी की गई। स्प्रे कर बेहोश करने की आशंका उन्होंने व्यक्त की। सोमवार दोपहर पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच मे जुटी।