कैथल: कस्बा ढांड में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के जेवरात और नकदी चुराई
ढांड पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। अनंत फार्म ढांड के सोहन सिंह ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 12 जनवरी को उसके घर का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व 10 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 60000 बताई गई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।