कैथल: डीसी प्रीति ने मतदान केंद्रों का किया दौरा, मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदान प्रकिया का जायजा लिया। सबसे पहले डीसी कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर बने बूथों पर पहुंची, जहाँ उन्होंने मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी हासिल की