कैथल: कैथल में युवती के शव का पोस्टमार्टम, एक दिन पहले कुत्तों ने नोचे थे शव के टुकड़े
कैथल के कलायत में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिले युवती के शव का शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया और शरीर के अलग-अलग अंगों के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे। अब मौत के कारणों की पुष्टि सैंपलों की रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। युवती की अभी पहचान भी नहीं हो पाई है।