कैथल: कसान गांव के व्यक्ति से लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने ₹3.28 लाख ठगे
कैथल। कसान गांव में ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख 28 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जब खाते से रुपये कटे तो इसके बाद अज्ञात आरोपी ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। कसान गांव निवासी राजा राम ने साइबर थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उसका पीएनबी बैंक में खात