दतिया नगर: सिंगरौली बैंक डकैती के बाद दतिया पुलिस अलर्ट, बैंकों की सुरक्षा जांच तेज
सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती की घटना के बाद दतिया पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में बैंक सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसकी जानकारी आज शनिवार 12:00 बजे मिली है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण