खंडवा: गेहूं तुलाई में लापरवाही से किसान बेहाल, कांग्रेस ने कलेक्टर को लिखा पत्र, किसान बिना तुलाई लौट रहे
खंडवा में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पत्र लिखकर त्वरित समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन कार्य जारी है, लेकिन मौजूदा व्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।