एकमा: अष्टयाम को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं से गूंजा एकमा बाजार
Ekma, Saran | Apr 2, 2026 एकमा पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से अष्टयाम के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह यात्रा मंदिर परिसर से करीब 9:00 बजे प्रारंभ हुई जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए मांझी के रामघाट पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में वापसी की। इस दौरान जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से वातावरण भक्ति में हो उठा।