दरअसल खिरनी बाग रामलीला मैदान में भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के कार्यकर्ता आवारा जानवरों को पकड़वाने व अन्य समस्याओं को लेकर यहां बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई प्रशासन का अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है।