Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

गांव बसाही, तहसील जोगिंदर नगर के कल्पित ठाकुर ने जेईई एडवांस्ड 2026 में हासिल की अखिल भारतीय रैंक 278, क्षेत्र का नाम किया रोशन ​हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर, हमीरपुर के छात्र कल्पित ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी से यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। ​गांव बसाही, तहसील जोगिंदर नगर के निवासी कल्पित ठाकुर ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड–2026 में अखिल भारतीय रैंक 278 प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। कल्पित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर के छात्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ​कल्पित ने इससे पहले जेईई मेन–2026 में अखिल भारतीय रैंक 2635 प्राप्त की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने वीआईटीईई, एचपीसीईटी, सीयूईटी तथा यूआईटी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएँ भी उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कीं। यूआईटी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ​अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर कल्पित को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया के संयुक्त पाँच वर्षीय ड्यूल डिग्री कार्यक्रम (बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस + एमबीए इन डिजिटल बिज़नेस मैनेजमेंट) में प्रवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें वे कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के साथ डिजिटल व्यवसाय प्रबंधन का अध्ययन करेंगे। ​कल्पित, अजय ठाकुर एवं बबली ठाकुर के सुपुत्र हैं। उनके दादा खेम सिंह ठाकुर तथा दादी निर्मला ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने भी कल्पित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #nonfollowersfriends #nonfollowers #𝐂𝐨𝐧𝐠𝐫𝐚𝐭𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 #ProudMoment BJP Himachal Pradesh Indian National Congress - Himachal Pradesh

Mandi, Mandi | Jul 8, 2026