चित्तौड़गढ़ में बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय भी धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दोपहर में बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया है।