तिलहर: नगर में संकल्प जन सेवा संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
दरअसल तिलहर नगर में संकल्प जन सेवा संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महर्षि दयानंद शिक्षा सदन आर्य समाज में किया गया। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा शामिल हुई। यहां पहुंची भाजपा विधायक ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।