आरा: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में आरा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला, पुलिस को बर्खास्त करने की मांग
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2026 लोगों का सीधा आरोप है कि यह कोई कानूनी मुठभेड़ नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया एक फर्जी एनकाउंटर (फेक एनकाउंटर) है, जिसे सीधे तौर पर हत्या की संज्ञा दी जा रही है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ स्थानीय लोगों में अविश्वास की भावना इतनी गहरी हो चुकी है कि बिलौटी गांव अब पूरी तरह से एक राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो चुका है।