नागौद: नागौद में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनसुनवाई, कलेक्टर-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
Nagod, Satna | Aug 7, 2026 नागौद। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागौद जनपद पंचायत के सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।