महोबा: ख्योरैया ज्योरैया में जांच की मांग करने पर किसान का बाड़ा ढहाया, एकतरफा कार्रवाई पर डीएम-एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 किसान अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की जांच मांगने पर बिना नोटिस उसके पशुओं का बाड़ा जेसीबी से गिरा दिया गया। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई। किसान का कहना है कि उसे जमीन के सरकारी होने की जानकारी नहीं थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आसपास के कब्जों पर भी कार्रवाई की मांग की है।