पामगढ़: पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने लोहर्सी गांव से खोरसी गांव तक सड़क निर्माण कार्य के लिए किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के लोहर्सी गांव से खोरसी गांव तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने भूमिपूजन किया है. सड़क निर्माण कार्य का लागत 3 करोड़, 64 लाख रुपए है. इस दौरान पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.