कोलायत: गजनेर के कोडमदेसर तालाब का वैभव लौटेगा, जिला परिषद की टीम ने किया निरीक्षण और देखी व्यवस्थाएं
धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कोडमदेसर के तालाब के पुनरुद्धार को लेकर जिला परिषद ने पहल तेज कर दी है। जिला कलेक्टर और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिला परिषद की टीम ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया के नेतृत्व में शनिवार को तालाब का निरीक्षण किया।