बदायूं: नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद शम्सी मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी
Budaun, Budaun | Dec 3, 2024 सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई करते हुए इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। वर्ष 2022 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दाखिल की थी। मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील असरार अहमद ने बहस करते हुए कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि मस्जिद 850 साल पुरानी है।