बक्सर: बड़का गांव में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर के पास आग, अफरा-तफरी मची, बिजली आपूर्ति ठप
Buxar, Buxar | Apr 26, 2026 बड़का गांव, मानसिंह पट्टी में भीषण गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान पास में लगे ट्रांसफार्मर के पास लगे बोर्ड में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को संभालने में जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाया।