खानपुर: सेलीगड़ी महादेव मंदिर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया शुभारंभ
खानपुर क्षेत्र के सेलीगड़ी महादेव मंदिर से आज सोमवार को दोपहर 12:00 बजे के लगभग वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल द्वारा शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में महादेव मंदिर स्थित उजाड़ नदी के तट पर 151 दीपों का दीपदान कर नदी का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर तुलसी व पीपल के पौधों का पौधा रोपण कर 121 पौधारोपण किए गए ।