कोंच: मंझियावां गांव में मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Konch, Gaya | Apr 28, 2026 मंझियावां गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मंझियावां निवासी सुजय यादव (पिता स्व. सत्येंद्र यादव) ने आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपी बनाया था। अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान से सामान लेकर घर लौटने के दौरान मारपीट की।