बरकागाँव: बड़कागांव में हाथियों ने वार्ड सदस्य के घर को तोड़ा
आंगो पंचायत के गुडकुआ में हाथियों का उत्पात, वार्ड सदस्य का घर क्षतिग्रस्त बड़कागांव। आंगो पंचायत के गुडकुआ गांव में गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने वार्ड सदस्य सविता देवी, पति सुरेश मुंडा के घर को धंसा दिया, जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के समय परिवार के लोगों में भय का माहौल बन गया।