रॉबर्ट्सगंज: बक़रीद पर्व की तैयारियों को लेकर एसपी ने फ्लैगमार्च के बाद कहा, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी
बकरीद पर्व की तैयारी को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज नगर में फ्लैग मार्च किया और इसके बाद उन्होंने बातचीत में कहा दुद्दी और रॉबर्ट्सगंज के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की सतर्क निगाह रहेगी किसी को भी सड़क पर नमाज अदा नहीं करने दिया जाएगा और शांतिपूर्ण और सौभाग्यपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है