पट्टी: गधियावा गांव में पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते को बंद करने का आरोप, पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सिम्पी सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके घर तक जाने वाले रास्ता पूर्वजों के समय से चला आ रहा था। जिस पर गांव के लोग वर्षों से आवागमन करते रहे हैं। आरोप है कि पड़ोसियों ने जबरन रास्ता बंद