तेज रफ्तार ग्रेडर मोटर की टक्कर से कक्षा छह का छात्र गंभीर घायल, पैर टूटा
स्कूल जाते समय हुआ हादसा, रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी मशीन पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने घूरपुर थाने में दी तहरीर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी प्रमोद व सुनील यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज
उत्तरप्रदेश । प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा छह का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल जाते समय रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी एक तेज रफ्तार ग्रेडर मोटर ने छात्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी ग्रेडर मोटर (HR16AC6957) ने कथित रूप से पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद छात्र कुछ दूरी तक वाहन के साथ घिसटता चला गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर छात्र के मामा सत्येंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र के पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना के संबंध में छात्र के मामा ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील
एनडी न्यूज़ आमजन, निर्माण एजेंसियों और प्रशासन से अपील करता है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। स्कूलों के आसपास भारी मशीनों और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए ताकि बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से अनुरोध है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित चालक एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा घायल छात्र को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनहित सुझाव
स्कूलों और आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की गति सीमित रखें।
निर्माण स्थलों पर चेतावनी बोर्ड एवं सुरक्षा बैरिकेड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दें।
निर्माण एजेंसियां सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #Ghoorpur #RoadAccident #Student #RingRoad #UPPolice #RoadSafety #BreakingNews #TrafficSafety
👇👇👇👇
@dgpup
@UPGovt
@RSSorg
@Uppolice
@wpl1090
@RSSgeet
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@CMOUP_RC
@myogioffice
@InfoDeptUP
@CMOfficeUP
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@ChiefSecyUP
@BajrangDalOrg
@myogiadityanath
@112UttarPradesh
@UPPViralCheck
@UpPolicemitra
@prayagraj_pol
@ADGZonPrayagraj
@DM_PRAYAGRAJ
@CommissionerPrg
@NigamPrayagraj
@Prayagraj_TP
@PROdefprayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी प्रमोद व सुनील यादव के साथ राजेश सोनकर प्रयागराज
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 27 अगस्त 2026
📆 दिन: गुरुवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696