कुटुंबा: उत्तर कोयल नहर विभाग ने लागू किया नया रोस्टर, अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी वैकल्पिक जल वितरण व्यवस्था
खरीफ फसल के महत्वपूर्ण मौसम में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहराने लगा है। जलाशयों और उत्तर कोयल नदी में जल उपलब्धता घटने के बाद उत्तर कोयल नहर प्रमंडल ने सीमित पानी का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने के लिए नई रोस्टर (तांतिल) व्यवस्था लागू कर दी है। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 25 जुलाई