भुसावर: खेड़ली मोड में 12 हजार का इनामी बदमाश भीमसिंह गिरफ्तार, लूट के मामले में था फरार
खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपए के इनामी बदमाश भीमसिंह (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से लूट सहित कई मामलों में फरार चल रहा था। एसपी दिगंत आनंद के निर्देश पर चल रहे अभियान में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे भैंसिना से दबोचा।