मनीगाछी: शराबबंदी कानून के आरोपी अजय साह गिरफ्तार, मनीगाछी थाना पुलिस की कार्रवाई
मनीगाछी थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या-146/22, धारा-30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016 के तहत नामजद आरोपी अजय साह, पिता शिवकुमार साह, ग्राम रडियाम थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।