भिवानी: थाना बहल पुलिस ने गौशाला से दानपात्र चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बहल की महिला मुख्य सिपाही कविता ने गौशाला से दान पात्र चोरी करने के मामले में एक आरोपी को बहल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सत्यनारायण पुत्र जयचंद निवासी वार्ड नंबर- 9 सुजानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है।जांच इकाई के द्वारा आरोपी से गौशाला से चोरी किया दान पात्र को बरामद किया