भिवानी: थाना शहर पुलिस ने अर्पित हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
पुलिस को दी शिकायत में संतोष ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा 31 वर्षीय अर्पित अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ अलग रहता था। उसकी पूत्रवधू का फोन आया कि अर्पित अपने बिस्तर पर बेसुध पड़ा है। जब परिजन पहुंचे तो वह मृत मिला। शुरुआत में परिजन इसे महज सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस आ गई।