भिवानी: रंग ला रही है नशा मुक्त समाज की मुहिम, गांव नलोई को घोषित किया गया नशा मुक्त गांव : पुलिस अधीक्षक
डीएसपी श्री आर्यन चौधरी के नेतृत्व में गांव नलोई के ग्रामीण व गनमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त गांव घोषित करवाने में सफलता हासिल की है। गांव के ग्रामीणों व युवाओं ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह उनके गांव में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बिकने व इसके प्रयोग पर पूर्णता पाबंदी रखेंगे।