भिवानी: भिवानी कोट रोड पर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराया हजारों रुपए का सामान पुलिस ने किया मामला दर्ज
सूरज भान पुत्र मदनलाल कोट रोड निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं अपने परिवार सहित बावल गया हुआ था पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर इनवर्टर बैटरी सिलेंडर पानी की मोटर चुरा ली है इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है की अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है