शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 416 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 416 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें से 349 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जागरूक किया।